छपरा, अप्रैल 23 -- दाउदपुर(मांझी)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर बनवार रेलवे ओवरब्रिज के पूर्वी छोर पर गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े डाककर्मी दंपती को निशाना बनाते हुए चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार डाककर्मी सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी अनीता सिंह, जो स्वयं भी डाक विभाग में कार्यरत हैं, के साथ छपरा स्थित आवास से एकमा पोस्ट ऑफिस मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे तभी पीछे से आए दो अज्ञात अपराधियों ने झपट्टा मारकर अनीता सिंह के गले से सोने की चैन छीन ली और एकमा की ओर फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीरिस्तापुर में कार सहित 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना पुलिस ने गुरुवा...