कटिहार, अप्रैल 14 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र दिनदहाड़े टेंपो की बैटरी चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने बैटरी सहित चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मामला डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम टोला टेम्पू स्टैंड की है। जहां रविवार को दोपहर करीब दो बजे कदवा थान थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव निवासी मोहम्मद नाजीर पिता मोहम्मद आलम ने मुस्लिम टोला चौक पर टेंपो स्टैंड में अपना टेंपो लगाकर चाय पीने के लिए चला गया। मौके का फायदा उठाकर मुस्लिम टोला निवासी मोहम्मद अशरफ ने टेंपो से बैटरी चोरी कर भागने लगा। लोगों ने देखा और हल्ला किया तथा ग्रामीणों के सहयोग से बैटरी सहित चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। यह भी पढ़ें- तीन ट्रैक्टरों के बैटरी खोलकर चोर हुए फरार थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बैटरी चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.