सिद्धार्थ, मई 11 -- बर्डपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा में पल्टा देवी रोड पर रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक ज्वेलरी की दुकान से लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। दोनों बाइक से जाते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज देकर कार्रवाई की मांग की है।मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर चौराहा निवासी राजकुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पल्टा देवी रोड पर उसकी ज्वेलरी की दुकान है। रविवार दोपहर दुकान पर दो व्यक्ति बाइक से जेवर लेने आए थे। उनको सोने का जेवर दिखाया, वह लोग मौके का फायदा उठाकर जेवर लेकर बाइक से फरार हो गए। इसमें सोने की नथुनी, किल, टप्स, लाकेट आदि मिलाकर 33.150 ग्राम सोने का जेवर उठा ले गए हैं। जेवर लेकर बाइक से दो व्यक्त...