सहारनपुर, मार्च 5 -- अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला कोटला से एक मकान से दिन दहाड़े लाखों के जेवर चोरी हो गए। दिन दहाड़े घटना की चोरी से मोहल्ले में भय उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी प्राप्त की। मोहल्ला कोटला निवासी नसीमा पत्नी मुकर्रम वह साहिब पत्नी अकरम ने बताया कि वह दोपहर में अपने पास के ही एक मकान में गई हुई थी जब कुछ देर बाद वह घर आयी तो घर के दरवाजे वह कमरों का दरवाजे खुले हुए थे। दोनों ने जैसे ही अपने-अपने कमरों में जाकर देखा तो गोदरेज के अलमारी से लाकर खोलकर लाखों के जेवर चोरी हो गए थे ।चोरी की घटना से मोहल्ले में हड़काम मच गया दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए पीड़ित को जल्द चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया। मोहल्ले के ब...