दिनदहाड़े घर में चोरी करते धराया
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना के बीबीगंज चित्रकुट नगर में चंदन राय शर्मा के घर में चोरी करते एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान ब्रह्मपुरा मेहदी हसन कब्रिस्तान मोहल्ला निवासी मो. नौशाद बताया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। चंदन ने पुलिस को बताया है कि बुधवार शाम करीब चार बजे घर की चहारदीवारी फांदकर नौशाद घर में घुसा। स्टैंड फैन और थाली उठाकर भागने लगा। उसे खदेड़कर सामान समेत पकड़ लिया गया। पूर्व में भी वह एक बार घर में चोरी कर चुका है। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार सदर थानेदार नवलेश आजाद ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.