हरदोई, जनवरी 22 -- मल्लावां। ग्राम गोसवा में दिनदहाड़े अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरे और बक्से के ताले तोड़कर जेवरात चोरी कर ले गए। दिन में हुई वारदात से हड़कंप मच गया। गोसवा निवासी रवि कनौजिया की मां दोपहर के समय छत पर बैठी थीं। इसी दौरान रवि अपनी पत्नी को लेने के लिए करीब तीन बजे मल्लावां गए थे। जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला और अंदर रखा बक्सा टूटा हुआ था। रवि ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चोर चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के कुंडल और एक नाक की कील चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...