गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र के बड़ा बाजार जुमा मस्जिद के पास चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान से नगदी और जेवर चोरी कर लिए। यामीन ने बताया कि 31 मार्च को वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...