गाज़ियाबाद, जनवरी 4 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े गोलीबारी करने वाले आरोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। घटना के संबंध में चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाक्षेत्र के गांव सिकरोड भट्टा नंबर-पांच निवासी हर्ष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोबाइल की दुकान करता है। एक जनवरी की रात उसके छोटे भाई लक्की और उसके दोस्त व्योम के साथ वीवीआईपी सोसाइटी के भीतर कुछ युवकों ने कार से टक्कर मारने के बाद मारपीट की थी। इस घटना की सूचना मोरटा चौकी को दी गई थी, जिसे लेकर आरोपी पक्ष रंजिश मान बैठा। हर्ष कुमार का आरोप है कि तीन जनवरी की सुबह करीब 10:21 बजे उसके मोबाइल पर फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.