शामली, मार्च 21 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े जानलेवा हमला और फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि गांव में रंजिश के कारण एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर दहशत फैलायी और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आरोपी फरार हो गए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गुलाब सिंह पुत्र भूल्लन सिंह निवासी ग्राम मुल्लापुर ने तहरीर देते हुऐ बताया कि शुक्रवार 20 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि कार में बैठे गांव के ही एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने घर के भीतर भाग कर...