रांची, जून 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के इंदवन क्षेत्र से शनिवार सुबह एक विशालकाय जंगली हाथी निकलकर आबादी वाले इलाके की ओर बढ़ गया, जिससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और उसे गांव से दूर खदेड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आमतौर पर हाथियों की गतिविधियां रात के समय देखने को मिलती हैं, लेकिन दिन के उजाले में हाथी का गांव की ओर आना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर भगाने की कोशिश की।  हाथी के गांव की ओर बढ़ने की खबर फैलते ही सारलो, मास्को, तिलमी और जलंगा गांव के ग्रामीण भी सतर्क हो गए। बड़ी संख्या में लोग हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने के लिए जुट गए। हालांकि हाथी द्वारा किसी प्...