इटावा औरैया, जून 22 -- इटावा। शहर की वीआईपी रोड पर सोमवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए कैश वैन के कर्मचारी पर हमला कर उससे नकदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाश कर्मचारी के सिर में तमंचे की बट मारकर 33,600 रुपये, बैंक की स्लिप और अन्य जरूरी कागजात से भरा बैग छीनकर भाग गए। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से व्यापारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गंगोरा गांव निवासी अनुरुद्ध पुत्र भारत सिंह सीएमएस कंपनी की कैश वैन में कलेक्शन का काम करता है। सोमवार को वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ शहर के विभिन्न एटीएम और प्रतिष्ठानों से नक...