दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग का छापा, जेसीबी-ट्रैक्टर पकड़े
कन्नौज, अगस्त 31 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर के पास दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर खनन विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन अधिकारी अनंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में लगे वाहनों को कब्जे में लिया। बताया गया कि चौधरियापुर के निकट अवैध तरीके से मिट्टी की खोदाई कर उसे सलेमपुर में डाला जा रहा था। सूचना मिलने के बाद खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पाल चौराहा पुलिस चौकी पर खड़ा कराया। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। दोनों बहन अर्पित यादव के बताए जा रहे हैं खनन विभाग ने पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.