दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा। जिला आयुष समिति सह जिला संयुक्त औषधालय के तत्वावधान में शुक्रवार को आयुष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, होरलपट्टी में आयुर्विद्या कार्यक्रम का आयोजन एचएम इन्देश्वर कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र कुमार लाल दास ने बताया कि राज्य आयुष समिति के दिशा-निर्देश पर यह कार्यक्रम समाज में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में लोगों को स्थानीय औषधीय पौधे, जड़ी-बूटियां के महत्व को समझाया गया तथा लोगों को दिनचर्या में सुधार लाकर लगातार स्वस्थ रहने, दीर्घायु जीवन जीने और खुशहाल स्थिति प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.