बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के द्वारा इन दिनों लगातार अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमणमुक्ति अभियान के मद्देनजर बीहट नगर परिषद के द्वारा तीन दिनों से यह सूचना प्रसारित करायी जा रही है कि जीरोमाइल दिनकर गोलंबर के चारों ओर दुकानदार तथा अन्य लोग अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा अतिक्रमण मुक्ति अभियान शुरू किया जाएगा। दो दिनों से स्थानीय दुकानदार खुद अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को हटा रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि बीहट नगर परिषद को वेंडिंग जोन बनाकर पहले फुटपाथी दुकानदारों को बसाने की व्यवस्था करनी चाहिए। उसके बाद अतिक्रमणमुक्ति अभियान शुरू करना चाहिए। दूसरी ओर बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की मांग पर बरौनी अंचल अमीन के द्वारा बीहट बाजार की मुख्य सड़क की पैमाइश शुरू की गई है। बीहट नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.