दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा
भागलपुर, सितम्बर 24 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। राजकीय डिग्री महाविद्यालय खरीक में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर शिक्षणोपयोगी संवाद शृंखला-तीन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राध्यापकों और छात्रों ने दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। संवाद शृंखला के संयोजक हिंदी के प्राध्यापक डॉ. चैतन्य ने बताया कि छात्रों को शिक्षा और समाज से जुड़े महापुरुषों के विचारों व रचनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से यह शृंखला आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिनकर की रचनाएं आज भी छात्रों में राष्ट्रप्रेम, ऊर्जा और सृजनात्मकता का संचार करती हैं। प्राचार्य डॉ. जलेश्वर सिंह ने कहा कि दिनकर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जातिगत असमानता का विरोध और राष्ट्रीय चेतना का प्रसार किया। यह भी पढ़ें- Ara News: संगोष्ठी और काव्य पाठ से गूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.