लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना के प्रखर स्वर और भारतीय संस्कृति के सशक्त प्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा कि 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' एवं 'पद्म भूषण' से सम्मानित दिनकर की ओजस्वी वाणी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में देशवासियों के भीतर आत्मगौरव, साहस और देशभक्ति की अलख जगाई। उनकी कविताओं में वीर रस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: राष्ट्रकवि दिनकर की कविताएं आज भी समाज, युवा और राष्ट्र की चेतना को रही हैं जागृत यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर दिनकर को किया याद यह भी ...