बदायूं, मई 13 -- कछला-शाहबाद हाईवे स्थित दिधौनी पेट्रोल पंप पर खड़ी कैंटर गाड़ी से अज्ञात चोर करीब 330 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। चोरी हुए डीजल की कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अनवर मलिक पुत्र अबरार मलिक अपनी कैंटर गाड़ी लेकर दिधौनी पेट्रोल पंप पर रुके थे। देर रात अज्ञात चोरों ने गाड़ी की टंकी का ताला अथवा पाइप खोलकर उसमें भरा डीजल निकाल लिया। सुबह जब उन्होंने गाड़ी देखी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो चोरी मामले म...