घाटशिला, फरवरी 25 -- दिघी तालाब के जीर्णोद्धार में मिट्टी बेचने का आरोप, आक्रोश -मुख्य सड़क में मिट्टी गिरने से दलदल में रोड हुआ तब्दील, आगवामन में परेशानी -लोगों ने नारेबाजी कर लिखित आवेदन उपायुक्त व सीओ के नाम सौंपा बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की सांड्रा पंचायत अंतर्गत दिघी तालाब के पास मंगलवार को अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, इन दिनों दिघी तालाब का सरकारी योजना के अंतर्गत संवेदक कार्तिक घोष की ओर से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा तालाब से मिट्टी निकालकर दूसरी जगह बेची जा रही है। इसमें बारासती से आड़ंग गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क में मिट्टी गिरने से दलदल में तब्दील हो गया है। सिर्फ यही नहीं संवेदक द्वारा पंचायत में पानी निकासी का रास्ता को भी बंद कर दिया है। श्मशान घा...