गोपालगंज, जून 14 -- बैकुंठपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर सूरत-थावे एक्सप्रेस एवं थावे-सूरत एक्सप्रेस के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस 16 जून से दिघवा दुबौली स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन शाम 7:20 बजे स्टेशन पहुंचेगी व 7:22 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस 17 जून से स्टेशन पर ठहरेगी। यह ट्रेन सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी। वहीं, मंगलवार को दिघवा दुबौली स्टेशन पर थावे-सूरत एक्सप्रेस को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी व स्थानीय सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन हरी झंडी दिखाएंगे। यह भी पढ़ें- दिघवा दुबौली स्...