दिघवारा विद्युत सबस्टेशन परिसर में शुरू हुआ विभागीय कार्यालय
छपरा, जून 23 -- हजारों उपभोक्ताओं को मिली राहत दिघवारा, नि.सं.। दिघवारा विद्युत सबस्टेशन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को अब बिजली संबंधी कार्यों के लिए शीतलपुर नहीं जाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं के सभी कार्यों का निष्पादन अब विद्युत सबस्टेशन परिसर, दिघवारा में ही प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पिछले कई दिनों से दिघवारा विद्युत सबस्टेशन परिसर में ही विद्युत कम्पनी के कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। शीतलपुर विद्युत एसडीओ फिरोज अंसारी ने बताया कि पहले कार्यालय का संचालन शीतलपुर ग्रिड परिसर स्थित भवन से किया जाता था। इसके कारण उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर शीतलपुर जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि कार्यालय दूर होने के कारण बुजुर्गों और महिला उपभोक्ताओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उपभो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.