किशनगंज, अगस्त 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता नेपाल के रास्ते भारत लाकर खाड़ी टोला गांव के एक घर में छिपाकर रखे गए 340 किलो चाइनीज लहसुन को एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बरामद किया। बरामद लहसुन को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय,किशनगंज को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एसएसबी को सूचना मिली कि नेपाल के रास्ते तस्करी कर लाया गया चाइनीज लहसुन खाड़ी टोला गांव निवासी असगर अली, पिता सैफुद्दीन अली के घर में रखा गया है। सूचना को दिघलबैंक थाना पुलिस के साथ साझा किया गया। इसके बाद करीब 8:50 बजे एसएसबी की अल्फा कंपनी, मोहामारी और दिघलबैंक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने संबंधित घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के आंगन से 13 प्लास्टिक के बोरों में रखा 340 किलो चाइनीज लहसुन ब...