किशनगंज, अप्रैल 28 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड में हाथी के आतंक के बाद अब तेंदूआ के दस्तक से दशहत का माहौल है। धनतोला पंचायत अंतर्गत पांचगाछी गांव में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार दूसरी बार तेंदुए के देखे जाने से सीमावर्ती इस गांव के लोग भयभीत हैं। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पांचगाछी निवासी अमीर हुसैन के घर के आंगन में बने गुहालघर में तेंदुआ घुस आने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों के अनुसार मक्का खेतों की ओर से निकला तेंदुआ शिकार की तलाश में गुहालघर तक पहुंच गया, जहां गाय, भैंस और बकरियां बंधी हुई थीं। यह भी पढ़ें- पांचगाछी में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग सतर्क बताया जाता है कि परिवार के लोग खाना खाने के बाद आंगन में बैठे हुए थे, तभी उनकी नजर तें...