किशनगंज, दिसम्बर 31 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक थाना पुलिस ने सोमवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र के तालगाछ हाट के एक दुकान से अवैध शराब और नशीला कफ सिरफ बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्करी के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिघलबैंक थाना को सूचना मिली थी कि तालगाछ स्थित एक दुकान में चोरी-छिपे अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान के पीछे छिपाकर रखी गई 9 बोतल अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा लगभग 2.9 लीटर) तथा 9 बोतल कफ सिरफ (900 एमएल) बरामद की गई। मौके से आरोपी मनोज मालाकार, साकिन तालगाछ, थाना दिघलबैंक को गिरफ्तार किया गया है। दिघलबैंक थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.