दिघरा में टूटे ट्रैक से गुजरी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समस्तीपुर मंडल के सिलौत और नारायणपुर अनंत स्टेशनों के बीच दिघरा (पोल संख्या 79/23) के पास रविवार की दोपहर में रेल लाइन टूटी मिली। बताया जाता है कि टेंपरेचर वेरिएशन की वजह से रेल लाइन टूटी थी। जानकारी मिलने से पहले एक मालगाड़ी टूटी रेल लाइन से गुजरी थी। मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान 34 मिनट तक अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा।
रेल ट्रैक टूटने की सूचना बताया गया कि दोपहर 1.26 बजे नारायणपुर स्टेशन अधीक्षक आरके शर्मा की रेल ट्रैक टूटने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोका गया। 09152 मधुबनी-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 1.43 बजे सिहो स्टेशन और एक मालगाड़ी सिलौत स्टेशन पर रोकी गई। हालांकि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.