दतिया, जनवरी 15 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा सीट छोड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। ऐसे में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जिन्हें इग्नोर करके किसी का काम नहीं चल सकता।ऐसे नेताओं की कांग्रेस को जरूरत है उन्होंने जोर देते हुए कहा- दिग्विजय सिंह जितने जीनियस और मेहनती हैं, वैसे नेताओं की कांग्रेस को और जरूरत है। उन्हें जनता और पार्टी के लिए समर्पित बताते हुए कहा- उनकी खासियत यही है कि वे लगातार स्वीकार्य और प्रिंसिपल्ड बने हुए हैं। आगे कहा- दिग्विजय सिंह जी कांग्रेस पार्टी के लिए, मध्य प्रदेश के लिए, जनता के लिए प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्हें किसी भी तरह से इग्नोर करके काम नहीं चल सकता है। जिस तरह से वो मेहनती ...