मेरठ, अगस्त 29 -- भाकियू बीआर अंबेडकर संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से मारपीट प्रकरण में महापंचायत का ऐलान किया है। 10 सितंबर को महापंचायत बुलाई जा रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है। सभी लोग कमिश्नरी मेरठ पर जुटेंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे। भाकियू बीआर अंबेडकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और जिलाध्यक्ष मोहित के साथ पुलिस कार्यालय पर मारपीट की गई थी। इन्हें बंधक बनाकर यातनाएं दी गई थी। इसी मामले में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह को शासन के निर्देश पर जांच दी गई है। दोनों पीड़ित के बयान दर्ज कराए गए हैं और बाकी लोगों के भी बयान हुए हैं। इसी मामले में पीड़ित पक्ष के साथ आए फैसल के बयान कराने के लिए अब डीआईजी कार्यालय से दिग्विजय भाटी को कॉल आया है। फैसल घटना का चश्मदीद है और मौके पर ...