गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाइट तथा कॉलेज कार्यालय के दूरभाष और ईमेल पर कार्यदिवसों में प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...