गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी, जिसे अब 25 जून कर दी गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए सहित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक महाविद्यालय कार्यालय के दूरभाष नंबर 0551-2334549, 9792987700 अथवा ईमेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़: जेएनयू ने स्नातकोत्तर दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई, आवेदन में सुधार का भी ...