गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में सोमवार को एआई लिटरेसी विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन आईबीएम के लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन, कंप्यूटर विज्ञान विभाग, बीसीए विभाग और आईक्यूएसी की ओर से किया गया। कार्यशाला के पहले दिन लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन की एआई ट्रेनर फारिया अबरार ने बीसीए तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, उसके आधुनिक उपयोग और व्यावहारिक महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. पवन कुमार पाण्डेय ने स्वागत करते हुए कहा कि एआई लिटरेसी आज भविष्य की शिक्षा और रोजगार के लिए आवश्यक क्षमता बन चुकी है। बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में कौशल प्रताप सिंह, गौरव पांडे, लक्ष्मण थापा और गीता त...