दिग्विजयनाथ कॉलेज में बैडमिंटन में अयान और अनुकृति ने मारी बाजी
गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अयान पाण्डेय और बालिका वर्ग में अनुकृति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 16 और बालिका वर्ग से 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिन्दी विभाग के प्रभारी प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव और समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. अर्चना सिंह ने किया। क्रीड़ा परिषद के सचिव और कार्यक्रम संयोजक डॉ. अवधेश शुक्ला ने बताया कि बालक वर्ग के फाइनल में अयान पाण्डेय ने देव मालवीय को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन प्रतियोगिता में आयुष राज व ज्योत्सना विजेता वहीं, बालिका वर्ग में अनुकृति ने राबिया को 2-0 से पराजित किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.