गोड्डा, अप्रैल 17 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड क्षेत्र के हसन करहरिया में वायसीसी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में दिग्घी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में महागामा दक्षिणी के कांग्रेस नेता शोएब अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है। खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खेल से आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता टीम दिग्घी के कप्तान मुसी को 7000 रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान मोहम्मद साहिल को 5000 रूपये व कप प्रद...