दिग्घी ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकराया टेंपो, महिला समेत 11 घायल
हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 01 बजे यात्रियों से भरा तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो पर सवार महिला सहित 11 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल यात्रियों का उपचार यातायात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों को छुट्टी दे दी। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवकों का इलाज चल रहा है। घायल यात्री भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर पट्टी गांव निवासी स्व. सुरेश्वर सिंह के 43 वर्षीय पुत्र अमित सिंह, जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी स्व. कामेश्वर राय का 30 वर्षीय पुत्र विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.