वार्ता, जून 16 -- प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा की मौत के चार दिन बाद उनकी 78 वर्षीय मां श्यामा देवी राणा का भी निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के एक सैन्य अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि बेटे की मृत्यु से श्यामा देवी राणा गहरे सदमे में थीं और इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थीं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्यामा देवी की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। बेटे जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। जसपाल राणा के पिता के नारायण सिंह राणा पूर्व खेल मंत्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हैं। पहले बेटे और पत्नी की मौत के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है...