रामगढ़, जून 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार रविदास टोला में बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व कीमती गहनों की चोरी कर ली गई। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है। गृहस्वामी 45 वर्षीय विनोद रविदास पिता स्वर्गीय रामेश्वर राम दिगवार ग्राम के रविदास टोला थाना माण्डू कुजू जिला रामगढ़ के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ कदमा जमशेदपुर में रहते हैं। उनके दिगवार स्थित पैतृक घर में ताला बंद था। उनके पड़ोसी ने 17 जून को सुबह में सूचना दिया कि 16 जून की रात्रि में घर में ताला तोड़कर चोरों ने घर में चोरी कर लिया है। साथ ही कई सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दिगवार आकर अपने घर को देखा तो मुख्य द्वार समेत घर के अन्दर सारे कमरे का ताला टुटा हुआ था ।वहीं घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। घर के सामानों की ...