अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या,संवाददाता। दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के सानिध्य में इन्द्रध्वज महा मण्डल विधान का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। महाराष्ट्र से आए हुए भक्तों ने पांच दिवसीय महानुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार को प्रात:काल भगवान ऋषभदेव की बड़ी मूर्ति का अभिषेक के साथ किया। 12 फुट गुणा 12 फुट का मंडल बनाकर पंचमेरू एवं 458 जिनालय को मण्डल पर स्थापित करके विधान शुरू किया गया। इस दौरान संजय जैन पापड़ीवाल, विजय जैन पापड़ीवाल संभाजीनगर औरंगाबाद ने 50 लोगों के साथ में इस महाअनुष्ठान को संपादित करा रहे हैं। झण्डारोहण पापडीवाल परिवार की मुखिया कुमकुम बाई पन्नालाल के द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- भक्ति का फल सांसारिक विषयों में न लगाएं गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता ने इस अवसर पर कहा कि त्रिलोक के जिनालय की यह यात्रा है...