दिगंबर जैन मंदिर से निकली घट यात्रा
मेरठ, मई 2 -- दिल्ली रोड स्थित वीर नगर के दिगंबर जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने पर स्थापना के 32 वर्ष बाद कलशारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ भगवान आदिनाथ की नित्य नियम पूजा और अभिषेक से हुई। शांतिधारा कराने का सौभाग्य मनोज जैन को प्राप्त हुआ। मंदिर से बैंडबाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई। घट यात्रा मंदिर से शुरू होकर शारदा रोड होते हुए वापस मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। कलश शुद्धीकरण और शिखर शुद्धीकरण का सौभाग्य प्रमोद जैन को मिला। धार्मिक अनुष्ठान पंडित प्रमोद शास्त्री ने संपन्न कराए, संचालन संदीप जैन ने किया। सौधर्म इन्द्र के रूप में नितिन जैन, कुबेर इन्द्र के रूप में मोहन जैन, यज्ञ नायक के रूप में एकांश जैन, वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। शाम को मंदिर में शास्त्र सभा, प्रश्न मंच और संगीतमय आरती के बाद महिला स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.