जामताड़ा, फरवरी 24 -- दिगंबर जैन मंदिर मिहिजाम के अध्यक्ष बने अनिल काशलीवाल मिहिजाम, प्रतिनिधि। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में मंगलवार को दिगंबर जैन समाज मिहिजाम की बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान तीन पद अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल जैन काशलीवाल को अध्यक्ष, अशोक कुमार जैन उर्फ चंचल को महामंत्री और संजय कुमार जैन छावड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चयनित तीनों पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल जैन काशलीवाल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। दिगंबर जैन समाज ने आशा जताई कि अनिल जैन काशलीवाल के निर्देशन में जैन समाज नई ऊंचाइयों को छूएगा। बैठक में जैन समाज के दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। फोटो मिहिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.