मुरादाबाद, नवम्बर 12 -- महानगर वासियों के लिए खुशखबरी है। एमडीए द्वारा गागन से जीरो प्वाइंट तक बनाई जा रही मॉडल रोड का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसी सप्ताह इसका उद्घाटन किया जाएगा। सड़क पर राजा विक्रमादित्य के नौ रत्नों से शहरवासी रूबरू हो सकेंगे। इसके अलावा सड़क किनारे विकसित किया गया ग्रीन कॉरीडोर लोगों को लुभाएगा। जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट के साथ ही पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। रात का नजारा तो देखने लायक होगा। डेकोरेटिव लाइट्स किसी पिकनिक स्पॉट का एहसास कराती नजर आएंगी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह का कहना है कि कार्य पूरा किया जा चुका है। उद्घाटन की तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली रोड से शहर में प्रवेश करने पर पीतलनगरी की झलक दिखेगी। सड़क के दोनों किनारों पर पीतल की नक्काशी वाले उत्पादों के मॉडल लगाए गए हैं। जीरो प्वाइंट से...