पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। पिछले कई दिनों से चढ़ा होली पर्व का उल्लास बुधवार शाम तक लोगों पर छाया रहा। रंग अबीर गुलाल से फिजाएं सतरंगी दिखीं। शहर से लेकर गांव देहात तक रंगोत्सव मनाया गया। रंग पर्व पर आयोजन की छटा देखते ही बनीं। किसी ने रंग छोड़ा तो किसी ने अबीर गुलाल मल मल कर लगाया। गुरुवार को पुलिस लाइंस में होली पर्व मनाया गया। शहर समेत, पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, अमरिया, जहानाबाद, मझोला, न्यूरिया, बरखेड़ा, बिलसंडा, ललौरीखेड़ा समेत जिले भर में होलिकोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। एसपी ने खुद चेक ड्यूटियांएसपी सुकीर्ति माधव ने एएसपी विक्रम दहिया और सीओ दीपक चतुर्वेदी के साथ शहर समेत ग्रामीण अंचल में होली की ड्यूटियां निभा रहे कर्मियों को औचक चेक भी किया। गैस चौराहे पर अधिकारियों ने रुक कर आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थों को दिए।हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.