इटावा औरैया, मई 16 -- बकेवर, संवाददाता। कस्बा बकेवर, लखना सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही कस्बा और ग्रामीण इलाकों में वट वृक्षों के पास नवविवाहित और सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों में एकत्रित हुईं। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामनामहिलाओं की पूजा महिलाओं ने वट वृक्ष में जल, रोली, अक्षत, फल-फूल और सूत का धागा अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सामूहिक रूप से अखंड सौभाग्य की प्रतीक मां सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा की। उन्होंने अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग...