रामगढ़, फरवरी 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पाक और मुकद्दस माह-ए-रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र रोजा गुरुवार से शुरू हो गया। चांद दिखने की पुष्टि के बाद मस्जिदों में इबादत का सिलसिला तेज हो गया और लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का प्रतीक माना जाता है। रमजान के दौरान रोजेदार सुबह सहरी के बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के समय इफ्तार करते हैं। इस महीने में पांच वक्त की नमाज के साथ विशेष तरावीह की नमाज भी अदा की जाती है, जिसमें कुरआन का पाठ किया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, यह महीना मुहम्मद साहब को कुरआन मिलने का महीना है, इसलिए इसकी खास अहमियत है। रमजान में लोग दान-पुण्य, जकात और फितरा देकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। बाजारों में भ...