लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की साथ चलते हुए रील हो साझा करते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दोनों डिप्टी सीएम दिखावे के लिए साथ हैं। उन्होंने यह भी तंज किया है कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती है।उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल पर लिखते हुए कहा है कि यहां भी राजनीति, पहले अपना नाम लिखा फिर उनका। भाजपा में ये चल क्या रहा है? एक-दूसरे को पीछे धकेलने की साजिश ही भाजपा की असली सच्चाई है। वैसे दिखावे के लिए साथ चलते हैं। यह भी पढ़ें- फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार; यूपी में सियासी संग्राम कृपापात्र पोस्टिंग पर बैठे लोगों को किसी अन्य 'जीते हुए' के साथ ऐसा अपमानजनक व्य...