गंगापार, मई 27 -- तमतमाती धूप से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। लोग पानी के साथ शीतल पेय पदार्थ का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि शरीर को तेज ताप में नियंत्रित रखा जा सके। वहीं दूसरी तरफ पशु-पक्षी पानी के अभाव में बाग बगीचों को छोड़ इधर-उधर भटक रहे हैं। विकासखंड उरुवा के अन्तर्गत आने वाले कोटहा, ऊंचडीह बस अड्डा, अमिलिया कला, पट्टीनाथराय, टुडिहार आदि गांव के ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं और इन तालाबों में धूल उड़ रही है। जिसके चलते पशु-पक्षी प्यास से व्याकुल है। इसी समस्या को देखते हुए पखवाड़े भर पूर्व नहरों का संचालन किया गया था, लेकिन संचालन दिखावा मात्र साबित हुआ। लेहडी गांव के अधिवक्ता कृष्णा पांडेय, राजा दोगारी तथा उरुवा के अंकित पांडेय आदि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नहर में पानी छोड़ा गया था। लेकिन ...