दिक्कत: परिहार में सड़क पर तीन फीट बह रहा पानी
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली मरहा और हरदी नदी के जलस्तर में सोमवार को कमी आने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली हैं। हालांकि, बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं हैं। लहुरिया वार्ड नंबर-6 अब भी बाढ़ के पानी से घिरा हैं। परवाहा-लालबंदी मुख्य पथ पर लहुरिया मदरसा के समीप करीब तीन फीट पानी का बहाव जारी रहने से आवागमन प्रभावित हैं। लोगों को सड़क पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। परवाहा से मुजौलिया जानेवाली मुख्य सड़क पर लहुरिया बाजार स्थित पेट्रोल पंप और मध्य विद्यालय लहुरिया हिंदी के समीप पानी का दबाव काफी कम हुआ हैं। यहां अब पानी लगभग उतर चुका है, लेकिन सड़क पर जमे कीचड़ ने लोगों की परेशानी बरकरार रखी हैं। वहीं, भिसबा-मझौरा मुख्य पथ से भी बाढ़ का पानी उतरने के बाद आवागमन सुचारू हो गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.