खगडि़या, जुलाई 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर स्थित नेताजी नगर वार्ड नंबर 27 में 34वीं पुण्यतिथि पर कामरेड उपेंद्र कुमार श्रद्धापूर्वक याद किए गए। इस अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीआईएमएल लिबरेशन के जिला सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि किसानों व मजदूरों के हक के लिए उनके संघर्षो से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर अभय कुमार वर्मा, अधिवक्ता प्रणेश कुमार, एआईएसएफ की सुमन कुमारी, आशा व ममता कार्यकर्ता की नेत्री कविता कुमारी, माले नेत्री अरुण देवी के अलावा सुधीर कुमार, सच्चिदानंद झा, उपेंद्र साहनी, दीपक कुमार,राजेंद्र प्रसाद प्रभाकर, द्रौपदी देवी, लगन महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...