मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- दा स्पार्क पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर द्वारा किया गया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज (बायवाला) सुरेंद्र सिंह ने फीता काटकर खेल महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मैदान पर खिलाड़ियों का जोश सातवें आसमान पर रहा। विद्यालय के चारों हाउस-अग्नि, वारी, वसुधा एवं व्योम-के विद्यार्थियों ने कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल जैसे टीम खेलों के साथ-साथ लंबी कूद, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल महोत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...