खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि दाह संस्कार में मुंगेर गंगा घाट जा रहे युवक की मौत से परिजनों में रविवार को मातम पसर गया। घटना बेगूसराय जिलान्तर्गत रघुनाथपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से हुई। मृतक जिले के गंगौर थानान्तर्गत लाभगांव निवासी सुमोल यादव का 25 वर्षीय पुत्र सूचित यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह गांव के ही रामानंद यादव की अंतिम संस्कार में मुंगेर घाट जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई। वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को बेगूसराय के निजी अस्पताल तो कुछ को खगड़िया के शहीद प्रभुनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- दाह संस्कार में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत, दर्जनभर लोग जख्मी साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस शव बरामद कर बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के...