दाह-संस्कार में गए दो युवकों की सरयू में डूबकर मौत
बस्ती, जून 2 -- कप्तानगंज/दुबौलिया (बस्ती), हिटी। बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के सरयू नदी स्थित चांदपुर घाट पर सोमवार को दाह-संस्कार में शामिल होने आए दो युवक सरयू नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में फंसकर डूब गए। घंटों चले सर्च अभियान के बाद दोनों युवकों का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रखिया निवासी सूरज चौधरी की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। सोमवार को उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गांव के लोग दुबौलिया थानाक्षेत्र में सरयू नदी के चांदपुर घाट पहुंचे थे। दाह-संस्कार के बाद दोपहर में ग्रामीण सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान रखिया निवासी मनोज कनौजिया (25) और वीरेंद्र चौधरी (20) गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। नदी में नहा रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों नदी में लापता हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.