गोरखपुर, मई 28 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज मुक्तिपथ पर बुधवार को दाह संस्कार में शामिल होने आए मिश्रौली, कौड़ीराम के 23 वर्षीय युवक चंद्रभान गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामसेवक गौड़ की नहाने के दौरान सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। चंद्रभान पुणे में काम करता था। एक महीने पहले घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कौड़ीराम के मिश्रौली गांव निवासी जगलाल गुप्ता का निधन हो गया था। बुधवार को उनका दाह संस्कार बड़हलगंज मुक्तिपथ पर हुआ। उन्हीं के दाह संस्कार में चंद्रभान गौड़ भी आया था। दाह संस्कार के बाद सब लोग रामकवल शाही घाट पर स्नान करने लगे। यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक की गंगा में डूबकर मौत इस दौरान चंद्रभान नदी में डूब गया। चंद्रभान के डूबने की सूचना पर दाह संस्कार में शामिल युवक उसे नदी में खोजने ल...