दाह संस्कार को लेकर हुई मारपीट
हापुड़, जून 19 -- क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में महिला के दाह संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसकी चचेरी बहन सारिका की पश्चिम बंगाल में मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार विधि विधान से गांव सिखेड़ा में कराया गया। इसी बात को लेकर उसके ताऊ की बेटी चंचल, पुष्पा, प्रेम सिंह, पुनीत, चिंटू, आशीष, प्रदीप, संजय, शांति, अनामिका ने उसका विरोध किया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में उसके पिता जितेंद्र, मां मधूबाला, बहन काजल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.